फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेताओं और प्राचार्य के बीच नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को एमएससी में सीटें बढ़वाने के बजाय एमए योग में सीटें बढ़ाने के मुद्दे को लेकर कई छात्रनेताओं और प्राचार्य के बीच तीखी नोकझाेंक हुई। छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि अगर एमएससी में सीटें न बढ़ाई गई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज में भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा, छात्रनेता कुलदीप कुल्याल समेत दर्जनों छात्र सोमवार को प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद के पास पहुंचे। बोरा का कहना था कि कॉलेज से ही बीएससी उत्तीर्ण करने वाले तमाम विद्यार्थियों को एमएससी में सीटें कम होने के चलते दाखिलानहीं मिल पाया है। ऐसे में एमएससी में सीटें बढ़वाने की मांग हो रही है।

कॉलेज प्रशासन ने एमए योगा में 20 सीटें तो बढ़वा दी मगर एमएससी में सीटें बढ़वाने को कोई पत्र नहीं भेजा। इसको लेकर प्राचार्य की छात्रनेताओं से तीखी नोकझाेंक हुई। प्राचार्य का कहना था कि एमकॉम, एमए और एमएससी में सीटें बढ़ाने के लिए कुमाऊं विवि को पत्र भेजा गया था, लेकिन एमए योग में ही सीटें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


कुछ अन्य छात्रों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार अभिलाष कांडपाल को फायदा पहुंचाने के लिए एमए योग में सीटें बढ़वाई गईं हैं। उनका कहना था कि इंटीरियर डेकोरेशन की परीक्षा में 14 फेल छात्रों में अभिलाष कांडपाल भी शामिल है और कांडपाल को पास कराने के मकसद से कॉलेज ने कुमाऊं विवि को पुनर्मूल्यांकन के लिए पत्र भेजा, लेकिन एमए इतिहास एवं समाजशास्त्र में बड़ी संख्या में फेल छात्रों के संबंध में पत्र नहीं भेजा गया।

नियमों की धज्जियां उड़ाई, निकाले जुलूस

छात्रसंघ चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी है। सोमवार को छात्रसंघ के कई संभावित प्रत्याशियों ने समर्थकों के संग कालेज परिसर में जुलूस निकाले तथा स्टीकर उड़ाकर प्रचार प्रसार किया। बाद में चीफ प्राक्टर डॉ. एएस उनियाल ने छात्रों को समझा बुझाकर जुलूस बंद कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें