फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में तीन दिन में कुत्तों ने 40 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर में बीते तीन दिनों में कुत्तों के काटने के बाद 40 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। पशु चिकित्सकों ने कुत्तों के आक्रामक होने का कारण उनका ब्रिडिंग सीजन बताया है।
विज्ञापन

रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में 20 अक्तूबर से अब तक कुत्तों के काटने से पीड़ित 40 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल के टेक्नीशियन हेम चंद्र खुल्बे ने बताया कि 20 अक्तूबर को 17, 21 अक्तूबर को 18 जबकि 23 अक्तूबर को पांच लोग वैक्सीन लगवाने आए हैं। बताया कि कई मामले ऐसे भी आए हैं जिसमें एक ही दिन में एक ही परिवार के दो से तीन सदस्यों को उनके पालतु कुत्ते ने काटा है। बीते 15 दिनों से कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।




मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही कुत्तों का ब्रिडिंग सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान कुत्ते अधिक आक्रामक हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को काटने की आशंका अधिक हो जाती है। ब्रिडिंग सीजन तक कुत्तों से छोटे बच्चों को दूर रखें। साथ ही उन्हें परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजीव कुमार, वरिष्ठ पशु चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें