फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 हजार से अधिक शिक्षक करेंगे मूल्यांकन

Tue, 29 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर शिक्षकों में बनी असमंजस की स्थित साफ हो गयी है। मूल्यांकन के लिये अध्यापकों को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इन्हें जिला स्तर पर ही हाईस्कूल, इंटर उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी होगी। इस वर्ष 4 हजार से अधिक शिक्षक मूल्यांकन ड्यूटी में लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि मूल्यांकन के लिये परिषद ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इन दिनों प्रत्येक जनपद में बने मूल्यांकन केंद्रों पर आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने बताया मूल्यांकन 10 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। जिसके लिये प्रदेश में 30 केंद्र बनाए हैं। उन्होंने बताया मूल्यांकन के लिये अध्यापकों की ड्यूटी जिला स्तर पर की गयी है। 

श्री सिमल्टी ने बताया मूल्यांकन के लिये हरिद्वार में दो, देहरादून में दो, टिहरी में तीन, उत्तरकाशी में दो, चमोली में दो, रुद्रप्रयाग में दो, पौड़ी में तीन, बागेश्वर में एक, अल्मोड़ा में तीन, चंपावत में दो, पिथौरागढ़ में दो, नैनीताल में तीन, ऊधमसिंह नगर में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गये हैं। मूल्यांकन से पूर्व सीईओ, कंट्रोल नियंत्रकों को श्चिता और गोपनीयता बरते जाने के निर्देश दिये गये हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा देंगे पर माने जाएंगे नकलची
रामनगर। पौड़ी गढ़वाल में हिंदी विषय की परीक्षा दोबारा से तीन अप्रैल को कराई जाएगी। इसका कारण यह है कि यहां इंटरमीडिएट की परीक्षा वाले दिन परीक्षक की लापरवाही से हाईस्कूल का पेपर खुल गया। बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया इंटर की परीक्षा के दौरान पौड़ी में तीन नकलची पकड़े गये थे। जो अब परीक्षा तो दे सकते हैं। लेकिन माने नकलची ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें