फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मंगलपड़ाव में खाने पीने की दुकानों से भरे 37 नमूने, दो मौके पर फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश के खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने मंगलपड़ाव क्षेत्र से दुकानों, डेयरी और अन्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, तेल, घी, मसाले, मावा, पनीर और दूध के कुल 37 नमूने लेकर मौके पर मोबाइल प्रयोगशाला में जांच की।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विभागीय उपायुक्त राजेंद्र सिंह कठायत ने बताया कि घी और मावा के दो नमूने प्राथमिक जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। विभागीय प्रवर्तन टीम ने नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए रुद्रपुर की खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने बताया कि रामनगर क्षेत्र से भी मावा के दो नमूने जांच के लिए रुद्रपुर भेजे गए हैं। टीम ने विक्रेताओं को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण करने और बेचने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता खराब पाए जाने पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल टीम में जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह, कैलाश चंद्र टम्टा, कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक शिल्पी पोपली शामिल रहे।

सीमाओं पर 13 तक चलेगा सघन चेकिंग अभियान
उपायुक्त राजेंद्र कठायत ने बताया कि होली के मद्देनजर कुमाऊं के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 13 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यूपी से सटे इलाकों पुलभट्टा, खटीमा, रामनगर, कालाढूंगी के नयागांव आदि स्थानों पर बाहर से मावा, पनीर, तेल, घी आदि खाद्य पदार्थ लेकर आ रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मौके पर ही मोबाइल टीम सैंपल लेकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन सचल दल बनाए गए हैं। विश्लेषण कार्यशाला निगरानी कर रही है। मोबाइल टीम हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को भी चेकिंग करेगी। ऊधमसिंह नगर में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें