फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 36 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

Tue, 09 Dec 2025 10:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री सम्पन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुर्बान अली और चुनाव समिति के मुख्य सलाहकार रवींद्र बिष्ट की मौजूदगी में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 3 बजे तक बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय में नामांकन पत्रों का विक्रय किया गया, जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 36 संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए 4, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2, उपाध्यक्ष के लिए एक, महिला उपाध्यक्ष के लिए 2, महासचिव के लिए 3, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 2-2, कोषाध्यक्ष के लिए 2, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए एक, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए 8, वरिष्ठ कार्यकारिणी महिला सदस्य के लिए एक, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी के 4 पदों के लिए 7 और कनिष्ठ कार्यकारिणी महिला सदस्य के लिए एक नामांकन पत्र लिया गया।

नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान कमलेश कुमार तिवारी, राजेश शर्मा, राजीव पाठक, विशाल सिंह मेहरा, पंकज कपिल, मनीष बिष्ट, वंदना मेहरा, मीनाक्षी शर्मा, देविका तिवारी, श्वेता डोभाल, चित्रार्थ कांडपाल, संगीता पाटनी, शीतल सेलवाल सहित चुनाव कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें