फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ जुर्माने का नोटिस

Thu, 09 Mar 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल की गिनती के बाद नगर निगम ने थोक कारोबारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। निगम ने नगर निगम क्षेत्र के चार गोदाम संचालकों को 32 करोड़ के जुर्माने का नोटिस भेजा है। जबकि मंडी परिसर के गोदाम और दुकान से बरामद पॉलिथीन और थर्माकोल की गिनती और जुर्माने का नोटिस मंडी प्रशासन की तरफ से जारी किया जाएगा। मुख्य नगर आयुक्त केके मिश्रा के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र में दो गोदाम लाइन नंबर एक और दो गोदाम बरेली रोड मंडी क्षेत्र के शामिल हैं। चारों गोदाम संचालकों को 32 करोड़ के जुर्माना के नोटिस बुधवार को जारी हो गए।
विज्ञापन


हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज के पदाधिकारियों ने नैनीताल रोड स्थित पार्कों से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संस्था अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू ने कहा कि इलाहाबाद बैंक के पास स्थित पार्कों की हालत बेहद खराब है। पार्कों में अतिक्रमण है। लोगों ने पार्कों को पार्किंग स्थल बनाया है।

इसमें जुआरी और शराबी बैठे रहते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में साहिल राज, हरीश पांडे, रूपेंद्र नागर, हर्षवर्धन पांडे, अशोक कुमार, लोकेश कुमार, रवि गुप्ता, नंद किशोर, बलराम हलधर, नम्रता सिंह, सपना मंडल, पूनम आर्या, गणेश गुप्ता, राजेश साहू, रेखा साहू मौजूद थे। अकेंद्रीय सेवा कर्मचारी नियमावली (पालिका सेवा कर्मचारी) 2017 जारी हो गई। नियमावली तैयार होने से अब नगर निकायों में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती और पदोन्नति की अड़चनें दूर हो जाएंगी। इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें