फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचवटी की डायरेक्टर के आवास पर भी छापा

Thu, 09 Mar 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
हल्द्वानी में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयकर विभाग की टीम ने हल्द्वानी जज फार्म स्थित पंचवटी की डायरेक्टर प्रिया शर्मा के आवास पर भी छापामारी की। प्रिया शर्मा का रियल स्टेट का कारोबार है। टीम में इन्वेस्टीगेशन विंग के एडिशनल डायरेक्टर इनकम टैक्स हल्द्वानी के अलावा बरेली, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ के अधिकारी शामिल थे। देर रात तक जांच पड़ताल और पूछताछ जारी रही। टीम ने रियल स्टेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं, जिनमें बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। 
विज्ञापन


प्रिया शर्मा का पंचवटी फर्म के नाम से रुद्रपुर में रियल स्टेट का कारोबार है। इन्वेस्टीगेशन विंग के अधिकारियों के मुताबिक रियल स्टेट कारोबार में काफी निवेश हुआ है। गड़बड़ियों की शिकायत पर इन्वेस्टीगेशन विंग हल्द्वानी, बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ की टीमों ने पंचवटी रुद्रपुर ठिकानों के अलावा डायरेक्टर प्रिया शर्मा के हल्द्वानी आवास में छापामारी की। टीम ने हल्द्वानी पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक लगने नहीं दी। 

उत्तरप्रदेश नंबरों की गाड़ियों और पुलिस कर्मियों को जज फार्म में प्रिया शर्मा के आवास पर देख लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आवास पर सुबह नौ बजे से जांच पड़ताल की कार्रवाई की। प्रिया शर्मा के आवास में सभी लोगों को नजरबंद कर पूछताछ की। इन्वेस्टीगेशन विंग के एडिशनल डायरेक्टर लोकेंद्र सिंह के मुताबिक कार्रवाई देर रात तक चली। कार्रवाई में कई दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच में रियल स्टेट कारोबार में अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें