फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर/भीमताल। डॉ. बीआर आंबेडकर समाज सेवा समिति की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एमआर चन्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान बुद्ध की वंदना कर पंचशील के सिद्धांतों के बारे में बताया गया। इस मौके पर दीपक चन्याल, एडवोकेट गंगा प्रसाद, गोविंद प्रसाद, मुकेश बौद्ध, मनोज कुमार, चेतराम सागर, किशन टम्टा, विनोद कुमार, हरीश लोधी, अनंत राम, राकेश बौद्ध, देवकी देवी, रीना आर्या, जीवन लाल आदि थे।
विज्ञापन

वहीं आंबेडकर पार्क रामनगर में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभा हुई, इसमें एडवोकेट गणेश कुमार गगन ने कहा कि महात्मा बुद्ध को बिहार स्थित महाबोधि मंदिर में पीपल वृक्ष के नीचे कठिन तपस्या के बाद ज्ञान मिला और उनकी शिक्षा और ज्ञान को उनके अनुयायियों ने पूरी दुनिया में फैलाया। इस दौरान सियाराम वर्मा, नरेंद्र रावत, जगदीश खैरिया, प्रकाश शिल्पी, ललिता गगन, आशीष कुुमार, कमलेश कुमार आदि थे। उधर आंबेडकर लोक कल्याण समिति भीमताल की ओर से शनिवार को गौतमबुद्ध की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। देवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र आर्य, चंद्र प्रकाश, मनोज आर्या, आदेश कुमार ने लोगों से गौतम बुद्ध के समता, समानता, एकजुटता के संदेश के साथ चलने का आह्वान किया। समाज में शांति बनाए रखने के लिए गौतमबुद्ध के उपदेशों को जीवन में उतारकर एक समृद्ध राष्ट्र बनाने को कहा। जयंती में शंकर लाल टम्टा, नवीन आर्या, भुवन आर्या ने भी विचार रखे। इस दौरान रमेश लोधियाल, प्रकाश चंद्र, अंबुली देवी, जीवंती आर्या, पुष्पा आर्या, नीरु, मीना, ललिता आदि थे।
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा पर बताए पंचशील के सिद्धांत
कई संस्थाओं से जुड़े लोगों ने आयोजित किए समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें