फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में बॉक्सर दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड को एक और नेशनल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी मिली है। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में जून में यूथ नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी, इसमें देशभर के करीब 550 महिला-पुरुष बॉक्सर दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड ओलंपिक संघ, बॉक्सिंग एसोसिएशन और ऊधमसिंह जिला प्रशासन की ओर से रुद्रपुर में यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 550 महिला और पुरुष बॉक्सर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कोच, रेफरी एवं अन्य 100 ऑफिशियल भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सात जून से देश भर के खिलाड़ी रुद्रपुर पहुंच जाएंगे। आठ जून को खिलाड़ियों का वजन और उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसी दिन से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। बॉक्सिंग चैंपियनशिप 13 जून तक चलेगी। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी कुछ समय से चल रही थी। अब आयोजन को लेकर समिति का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


देशभर के बॉक्सर जून में रुद्रपुर में दिखाएंगे दमखम
आठ से 13 जून तक होगी यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें