कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने विधायक निधि से 45 गांवों 43.60 लाख रुपये दिये हैं।
असों में 2.50 लाख रुपये जन मिलन केंद्र, सुडिंग गाजियाबाद में खेल मैदान, पोठण बिनाड़ी में फील्ड निर्माण किरौली, रोडिया गधेरा जसरौली में पैदल पुलिया निर्माण, शिखर में खड़ंजा निर्माण के लिए दो-दो लाख, तुड़तुड़िया में पुलिया निर्माण, बघर जमनीधारा में फील्ड निर्माण के लिए एक- एक लाख रुपये दिए।
वहीं कालिका मंदिर मिकिलाखल्पट्टा के समीप शौचालय निर्माण, लीती में भगवती मंदिर व नंदा मंदिर गुलेर में स्थल विकास, तलाई सूपी गांवों में खड़ंजा निर्माण को एक-एक लाख रुपये दिये है।