फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा पेयजल योजना के दोबारा हुए टेंडर

विज्ञापन
water - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलनिगम विश्वबैंक परियोजना की ओर से कुसुमखेड़ा के लिए स्वीकृत पेयजल योजना के टेंडर दोबारा मांगे गए हैं। योजना के टेंडर जनवरी दूसरे हफ्ते में किए गए थे लेकिन एक भी आवेदक के टेंडर न डालने से दोबारा टेंडर किए गए हैं।
विज्ञापन

जलनिगम विश्वबैंक परियोजना के ईई हिमांशु वर्मा ने बताया कि कुसुमखेड़ा क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी के लिए नई पेयजल योजना के लएि 20.66 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस योजना को 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कुसुमखेड़ा योजना के तहत 30 किमी पेयजल लाइन बिछाकर एक हजार केएल का नया पेयजल टैंक बनाया जाना है। पैरी अर्बन क्षेत्रों के लिए विश्वबैंक के सहयोग बनाई जा रही पेयजल योजनाओं से ग्रामीणों को 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से पेयजल उपलब्ध कराया जाना है, जबकि वर्तमान में पैरी अर्बन क्षेेत्र के उपभोक्ताओं को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से पेयजल बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


कुसुमखेड़ा पेयजल योजना के दोबारा मांगे टेंडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें