फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम देखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल निदेशक प्रताप साह ने इंटरनेशनल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में कार्यदायी संस्था एनसीसी के अधिकारियों को तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कई जगह टपक रही छतों और टूट-फूट को तत्काल सही करने को कहा।
विज्ञापन

स्टेडियम में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने समय से पूरा करने को कहा। उन्होंने एनसीसी के अधिकारियों से कहा कि मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान जो निर्देश दिए गए थे, उसी अनुसार कार्य पूरा किया जाए, जिससे यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू कराई जा सकें। खेल निदेशक साह ने कहा कि नियमों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्टेडियम निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया जाएगा। इस मौके पर इंटरनेशनल स्टेडियम के प्रभारी सुरेश पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, बबीता बिष्ट, एनसीसी के प्रबंधक एस रेड्डी, ललित जोशी आदि मौजूद थे।



कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने का निर्देश
खेल निदेशक प्रताप साह ने किया इंटरनेशनल स्टेडियम का निरीक्षण

खेल मैदान को ठीक कराएं, शौचालय बनवाएं
हल्द्वानी। खेल निदेशक प्रताप साह ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का हाल भी देखा। जिला क्रीड़ा अधिकारी को खेल मैदान की खराब हालत को सुधारने को कहा। खेल मैदान में मार्निंग वाक और अभ्यास करने वालों के इंडोर कांप्लेक्स के पीछे शौचालय बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इंडोर कांप्लेक्स के लिए बकाया बजट जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें