फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई जाए

विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरगलिया के क्षेत्रवासियों ने नंधौर और कैलाश नदी में खनन और वाहनों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर खनन जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला मंत्री पान सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में चोरगलिया के दर्जनों क्षेत्रवासियों ने वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा के ठेकेदार और वन निगम के आपसी विवाद में धर्मकांटा शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इसका खामियाजा वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान से भुगतना हो रहा है। उन्होंने वाहनों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक फार्म मिल रहे हैं। यह 20 नवंबर तक जमा होने हैं। यह तिथि 20 से बढ़ा कर 30 नवंबर किया जाए। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक रावत ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा मुद्दा प्रबंध निदेशक के पास पहुंच गया है। जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। यदि शनिवार को फैसला नहीं हुआ तो सोमवार तक फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें