फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ायल नयाबाद के नलकूप की मोटर भी पुंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अब छड़ायल नयाबाद का नलकूप भी खराब हो गया। इससे 15 हजार की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। जेई एमसी सती ने कहा कि इस नलकूप को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है, जिसे ठीक होने में कम से कम चार दिन लगेंगे।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व पनियाली और रामड़ी आन सिंह के नलकूपों की मोटर फुंकने से क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को छड़ायल नयाबाद के नलकूप की मोटर भी खराब हो गई है। जलसंस्थान के अधिकांश कर्मियों और अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी में होने से प्रभावित क्षेत्रवासियों को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। क्षेत्र के 24 से अधिक इलाकों में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी जेई पंकज उपाध्याय ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मियों को टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया गया है। जिन प्रभावित इलाकों से शिकायत आई वहां भी टैंकर भेजे गए।
विज्ञापन




चार दिन पेयजल संकट झेलेंगे 15 हजार लोग
अब छड़ायल नयाबाद में भी खराब हो गया नलकूप
पनियाली, रामड़ी आन सिंह में पहले ही फुंक गईं थीं मोटरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें