हल्द्वानी। कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक डॉ. कपिल जोशी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दल जापान रवाना हो गया है। मुख्य वन संरक्षक कपिल के अनुसार जापान सरकार के तकनीकी सहयोग परियोजना के अंतर्गत आपदा, भूस्खलन नियंत्रण की जानकारी लेंगे। दल में डीएफओ धर्म सिंह मीणा, एसडीओ उमेश चंद्र जोशी, रेंजर शमील समेत 10 वन कर्मी शामिल हैं। दल 11 से 24 नवंबर तक जापान में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर तकनीकी जानकारी जुटाएगा। नैनीताल के पाडली क्षेत्र में जायका परियोजना के तहत भूस्खलन रोकने को योजना बनाई गई है।