फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीता भाई का प्यार, डाक विभाग ने भेजे भिटौली के पैसे

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
हल्द्वानी। छह महीने से बहन को भिटौली का मनीआर्डर दिलाने के लिए डाक विभाग के चक्कर काट रहे बुजुर्ग नित्यानंद पंत के मामले में डाक विभाग एक्शन में आया है। प्रवर डाक अधीक्षक आरएस तोमर मंगलवार को न सिर्फ नैनीताल से हल्द्वानी पहुंचे बल्कि उन्होंने नित्यानंद पंत की बहन सरस्वती देवी के नाम 500 रुपये का डुप्लीकेट मनीआर्डर जारी भी किया।
विज्ञापन


तल्ली हल्द्वानी खन्ना फार्म (मूल निवासी कपकोट, बागेश्वर) के रिटायर्ड सूबेदार नित्यानंद पंत ने नौ अप्रैल 2018 को हल्द्वानी प्रधान डाकघर से कादिंवली (मुंबई) में रहने वाली अपनी बहन सरस्वती देवी को भिटौली के पांच सौ रुपये मनीआर्डर से भेजे थे। उन्हें यह मनीआर्डर अभी तक नहीं मिला है। 16 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को प्रवर डाक अधीक्षक आरएस तोमर ने प्रधान डाकघर हल्द्वानी में पड़ताल की तो मनीआर्डर भेजे जाने की पुष्टि हुई मगर यह कहां डिलीवर हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। एसएसपी ने बताया कि सॉफ्टवेयर की तकनीकी गड़बड़ी वजह से मनीआर्डर सही पते पर नही पहुंच सका है। नित्यानंद पंत ने इस प्रयास पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कई और भी पीड़ित होंगे। ऐसी गड़बड़ी न हो इसके लिए डाक विभाग को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन




छह महीने से हल्द्वानी से मुंबई नहीं पहुंच सका था 500 रुपये का मनीआर्डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें