transfarmer, jhansi hindi news
- फोटो : demo
हल्द्वानी। बरसात के समय करंट लगने से लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा को लेकर लोग सजग नहीं है। जज फार्म क्षेत्र में एक निर्माण कार्य कुछ इस तरह हो रहा है, जहां सुरक्षा को नजरअंदाज कर दिया गया। एक कारीगर ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइन के करीब काम कर रहा है। ऐसे में छोटी सी लापरवाही अनहोनी की वजह बन सकती है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी विभाग भी लापरवाह बने
एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर से जा रही विद्युत लाइनें पेड़ों से होकर गुजर रही हैं। नगर निगम के बाहर से जा रही लाइनों का भी यही हाल है। सवाल ये उठता है कि विभाग लापिंग-चापिंग के नाम पर घंटों का शटडाउन लेता है तो उसमें काम क्या होता है? साथ ही हीरा नगर में बिजली के तारों से पोल झुक गए हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि बारिश के कारण पेड़ बड़े हो गए हैं। जल्द ही दोबारा लापिंग-चापिंग कराई जाएगी। साथ ही पोल बदलने का काम चल रहा है और जल्द ही ऐसे पोल बदल दिए जाएंगे।
बिजली चोरी के तीन मामले पकड़े गए
हल्द्वानी। मीटर में छेड़खानी कर बिजली चोरी के चार मामले पकड़े गए हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता(मीटर) राकेश कुमार के अनुसार टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में गोपाल दत्त कांडपाल, लुकमान सिंह, रमेश सिंह बिष्ट और शैयदुर रहमान के यहां मीटरों की जांच में गड़बड़ी मिली है। इसके बाद काठगोदाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में एसडीओ अजय भारद्वाज, जेई (मीटर) चांद मोहम्मद, दीवान सिंह बिष्ट शामिल रहे।