फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर हुई हड़ताल, तो पीआरडी जवान चलायेंगे 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं में पहाड़ से मैदान तक 108 के पहिये जाम होने की कगार पर है। इस सेवा के सामने तेल का ऐसा संकट खड़ा हुआ कि कई एंबुलेंस तो खड़ी हो गई। रही सही कसर कर्मियों को वेतन न मिलने, वाहनों की फिटनेस न होने ने पूरी कर दी है। 108 स्टाफ 26 जुलाई से हड़ताल पर जाने की धमकी तक दे चुका है। ऐसे में जीवीके इमरजेंसी मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में जुट गया है। प्रबंधन के अनुसार अगर हड़ताल होती है, तो पीआरडी जवानों के माध्यम से भी वाहनों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं में 108 एंबुलेंस की संख्या 52 है, जबकि खुशियों की सवारी की संख्या 40 है। इसमें नैनीताल जिले में ही 108 एंबुलेंस 13 और खुशियों की सवारी आठ हैं। इनको संचालित करने वाले फील्ड कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 26 जुलाई से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। इसके बाद जीवीके इमरजेंसी मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हड़ताल की चेतावनी के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारियों में जुट गया है। संस्था के स्टेट हेड मनीष टिक्कू के अनुसार अगर हड़ताल होती है तो पीआरडी के जवानों और नई भर्ती किए गये कर्मियों के माध्यम से एंबुलेंस, खुशियों की सवारी वाहनों का संचालन किया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ही करीब सौ कर्मियों को तैनात करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। नये एंबुलेंस वाहनों के बेड़े को शामिल करने की दिशा में कार्य चल रहा है। जल्द ही 61 नई एंबुलेंस मिल जाएंगी।
विज्ञापन


26 से फील्ड कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की दी है चेतावनी
कुमाऊं मे 108 एंबुलेंस 52 और खुशियों की सवारी वाहनों की संख्या 40 है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें