फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनाज को चूहों से बचाने के लिए बिल्ली का लिया जा रहा है सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव स्थित आरएफसी गोदाम में लाखों के अनाज की निगरानी इन दिनों ‘बिल्ली मौसी’ कर रही हैं। आरएफसी गोदाम में चूहे लाखों रुपये के गेहूं, चावल और चीनी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में खाद्यान्न विभाग के अधिकारियों को बिल्लियों पर भरोसा है।
विज्ञापन

आरएफसी गोदाम में उपभोक्ताओं को मिलने वाले गेहूं और चावल के बोरे फटे हुए पड़े हैं। 15 वर्ष पुराने इस गोदाम में उचित देखरेख के अभाव में चूहों की संख्या बढ़ती जा रही है। बोरे सड़े-गले होने के कारण चूहे आसानी से अनाज को चट कर रहे हैं। ऐसे में पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने एक अनोखा तरीका निकाला है। उन्होंने गोदाम में दो बिल्ली के बच्चे पाले हैं, जो चूहों से अनाज की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम में बोरों के सड़े होने और जगह-जगह से गोदाम में छेद होने से चूहे अनाज को नष्ट कर रहे है। चूहों को भगाने के लिए बिल्ली का सहारा लिया है। जल्द ही बिल्लियों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें