फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश को लेकर एबीवीपी ने पीजी कालेज में जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीजी कालेज में सेमेस्टर प्रणाली बंद करने, महाविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने, ऑन लाइन के साथ ही ऑफ लाइन प्रवेश प्रकिया शुरू करने सहित तमाम मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यहां पीजी कालेज के गेट पर तालाबंदी कर दी। आक्रोशित पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया के चलते कई छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


नए सत्र में प्रवेश लेने से वंचित छात्र-छात्राओं को तत्काल दाखिला दिया जाना चाहिए। प्रवेश नहीं मिलने के कारण उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस दौरान जमकर नारेेबाजी की गई। प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भी भेजा गया। कहा कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

संपूर्ण इस मौके पर जिला संयोजक हरीश सिंह जनी, नगर मंत्री मनीष भैसोड़ा, छात्र संघ अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, छात्र संघ सचिव मोहित अधिकारी, पूर्व सचिव कैलाश बिष्ट, गौरव पांडे, मनीष कुमार, अनंत भैसोड़ा, अक्षय पांडे, दीपक बिष्ट, पूजा भट्ट, मनीष नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें