फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ -कौसानी और बैजनाथ -ग्वालदम मोटर से अतिक्रमण शीघ्र हटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। डीएम रंजना राजगुरु ने एसडीएम गरुड़ को बैजनाथ-ग्वालदम और बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को एक सप्ताह के अंदर ध्वस्त करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर एसडीएम गरुड़ ने तहसील क्षेत्र के पटवारियों और लोनिवि के जेई से बैजनाथ कौसानी और कौसानी ग्वालदम मोटर मार्ग में अतिक्रमण स्थल चिह्नित करने को कहा है। एसडीएम कहा है कि अतिक्रमण स्थलों को चिह्नित करने में लापरवाही बरतने वाले पटवारी और जेई के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों से खुद हटाने लेने को कहा है। एसडीएम का कहना है कि सड़क के मध्य बिंदु से दो सौ मीटर की परिधि में अब नया निर्माण कतई नहीं होने दिया जाएगा। सड़क से दो सौ मीटर दूर कोई भवन का निर्माण करेगा तो उसे विकास प्राधिकरण से भवन का नक्शा पास करना होगा। उन्होंने लौबांज नाले के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि गोलू मार्केट में राज्य सरकार की भूमि में भवन खड़ा करने वालों के खिलाफ विकास प्राधिकरण के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें