फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमपानी और भवाली स्रोत के सैंपल पास

विज्ञापन
cold water
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून के साथ ही पानी के सैंपल लेने का काम शुरू हो गया है। गरमपानी और भवाली स्रोत के पानी का सैंपल पास हो गया है। जबकि अभी नदियों का सैंपल लिया जाना बाकी है और काठगोदाम से गरमपानी तक के नौ स्रोतों के आज सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला संक्रामक रोग विश्लेषक अधिकारी नंदन कांडपाल ने बताया कि मानसून की शुरूआत और खत्म होने पर दो बार स्रोतों और नदियों के पानी के सैंपल लिए जाते हैं। कांडपाल ने गरमपानी और भवाली के स्रोत का सैंपल लिया था और जांच की। जांच में स्रोत का पानी पीने योग्य पाया गया। शुक्रवार को उन्होंने काठगोदाम से गरमपानी तक नौ अन्य स्रोतों के सैंपल भी लिए हैं। जिला संक्रामक रोग विश्लेषक अधिकारी सैंपल लेकर पानी की रिपोर्ट आने के बाद जल संस्थान, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत को रिपोर्ट भेज देते हैं। पानी को शुद्ध करने की जिम्मेदारी उक्त विभागों की होती है। पिछले वर्ष कोसी और दाबका नदी के पानी में जानवरों का मलमूत्र मिला था। साथ ही कुछ स्रोतों के पानी भी पीने योग्य नहीं मिले थे। इसकी रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें