फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर बवाल

विज्ञापन
रामनगर कॉलेज में प्रवेश मांगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता कॉलेज में घुस रहे थे, जिन्हें प्राचार्या ने रोका। बाद में हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी महाविद्यालय पहुंच गई। चैनल गेट के पास प्राचार्या से धक्कामुक्की की अफवाह भी कॉलेज में फैल गई, जिस पर उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी के आंदोलन के दूसरे दिन आरती सागर ने भूख हड़ताल जारी रखी। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया तो इसके खिलाफ विद्यार्थी परिषद उग्र धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेेगी।
इधर, प्राचार्या हेमा प्रसाद ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि निदेशालय, कुविवि और हाईकोर्ट के मानकों के अनुसार ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुविवि से लिखवाकर देंगे तो वह सभी को प्रवेश दिला देंगी। उन्होंने अपने साथ हुई धक्कामुक्की को अफवाह बताया। प्राचार्या ने कहा कि ऐसा उनके साथ कुछ नहीं हुआ है। इस दौरान सूरज रावत, भोपाल रौतेला, आफरीन सिद्दीकी, आरती आर्य, हिमांशु, आशु मेहरा, मुस्कान, फरहीन, आंचल, साइमा, साक्षी, अखिल, करन, अजीत, करन नयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें