फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलड़ी में फिर दरकी पहाड़ी, यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बुधवार की सुबह हुई बारिश के चलते भीमताल-रानीबाग रोड में सलड़ी के पास पहाड़ी में हुई भूस्खलन के चलते घंटे भर से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से मलवे को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सलड़ी में बेतरतीब तरीके से काटी गई पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर सड़क पर आ गिरा। इससे यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन को मौके पर भेजकर सड़क पर गिरे मलवे को हटवाया। इस दौरान घंटे भर तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घंटे भर बाद यातायात सुचारु तो हुआ लेकिन जाम में फंसे वाहन देर तक सड़क पर रेंगते रहे। सलड़ी में सड़क को चौड़ा करने के लिए तीखे मोड़ों को काटा गया है।

अन्य जगहों का भी यही हाल
हल्द्वानी। सलड़ी की तरह ही कई स्थानों पर पहाड़ी के दरकने से यातायात बाधित होता आया है। नैनीताल काठगोदाम रोड पर गुलाब घाटी, ज्योलीकोट, भुजियाघाट, आम पड़ाव, बल्दिया खान आदि में पहड़ी के दरकने का सिलसिला बारिश में लगातार जारी रहता है। कभी सड़क चौड़ीकरण तो कभी सड़क सुधार के नाम पर इन स्थानों पर जेसीबी लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सलड़ी में फिर दरकी पहाड़ी, एक घंटे तक जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें