फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में क्षेत्र में संभावित बाढ़ को देखते हुए कोतवाली, थाना एवं चौकियों में बाढ़ सुरक्षा उपकरण मुहैय्या कराए गए हैं। एसडीएम निर्मला बिष्ट और सीओ हिमांशु शाह ने बुधवार को उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया। एसडीएम ने उपकरणों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि किच्छा कोतवाली, पुलभट्टा थाना और सितारगंज कोतवाली में बाढ़ उपकरण पर्याप्त मात्रा में हैं। कहा कि शक्तिफार्म एवं सिडकुल चौकी में भी उपकरण मुहैय्या कराए जा रहे हैं, जिनका सत्यापन किया जाएगा। कहा कि सितारगंज में दो, शक्तिफार्म और नानकमत्ता में एक-एक जल पुलिस का जवान तैनात किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ चौकियां भी पूरी तरह सतर्क हैं। वहां प्रभारी कोतवाल मदन मोहन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें