फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 बेड के अस्पताल को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीबी और चेस्ट रोग विभाग की जमीन पर बनने वाले 210 बेड के नए अस्पताल की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर मुहर लग गई है। केंद्र सरकार के 60 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में एक करोड़ 64 लाख रुपये राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को मिल गए हैं। देर शाम प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर शासन को पत्रावली भेज दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बृहस्पतिवार को एमएस डॉ. अरुण जोशी, टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरजी नौटियाल, त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ अग्रवाल, साइकेट्री रोग विभाग के डॉ. एम दास और दंत रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीडी गड़कोटी के साथ दौरा किया। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि पेयजल निर्माण निगम की प्रोजेक्ट मैनेजर मृदुला सिंह भी साथ में थीं। निर्माण कार्य पेयजल निर्माण निगम ही करेगा। उन्होंने बताया शासन को अंतिम प्रस्ताव भेज दिया गया है।
सुशीला तिवारी अस्पताल से साइकेट्री, त्वचा और दंत रोग विभाग शिफ्ट होंगे। इन विभागों की ओपीडी भी भविष्य में टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग में बनने वाले नए भवन में होगी। त्वचा रोग विभाग और मेडिसिन विभाग के लिए भी 30-30 बेड अलग से बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें