फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से तंग किसान ने मौत को गले लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। किसान खेतीबाड़ी की कमाई से अपना, परिवार वालों का पेट नहीं पाल सका तो गरीबी से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। वह लंबे समय से गरीबी से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा था लेकिन उबर नहीं सका।
विज्ञापन

हरीश बेलवाल (32) पुत्र लालमणि बेलवाल निवासी डुडली बबियाड़, भीमताल किसान था। वह खेतीबाड़ी कर अपना और घरवालों का पेट पालता था। पिछले दिनों मौसम की मार से खेती चौपट हो गई। जो फसल हुई उससे लागत भी नहीं निकल सकी। इससे घर में आर्थिक संकट पैदा हो गया।

वह आर्थिक तंगी से कई दिनों से परेशान चल रहा था। मंगलवार को घर में सब दूसरे कमरे में थे तो मौका पाकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हरीश के दो बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी मोर्चरी पर अन्य महिलाओं के साथ पहुंची। पति के शव को देखते ही पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्राम प्रधान चंद्र बल्लभ शर्मा समेत ग्रामीणों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें