फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के सुपरवाइजर ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया के दौरान हंगामा और डिब्बे ले जाने का मामला कोतवाली पहुंच गया है। सुपरवाइजर ने कोतवाली में तहरीर देकर निगम के पंजीकृत 8-10 ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इधर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीती नौ अप्रैल को नगर निगम सभागार में नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय में निविदा प्रक्रिया थी। ठेकेदार के एक गुट ने निविदाएं डाल दी थीं। दो बजे टेंडर बॉक्स सील कर दिया गया। तभी दूसरे गुट के ठेकेदार पहुंचे और टेंडर बॉक्स लेकर दौड़ लगा दी। कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो वह भिड़ गए। बाद में टेंडर बॉक्स की सील तोड़कर अपने टेंडर भी बॉक्स में डाल दिए। इस पर नगर आयुक्त ने टेंडर निरस्त करने के आदेश दिए थे। इधर मंगलवार को सुपरवाइजर गजेंद्र सिंह खत्री ने आठ-दस ठेकेदारों के खिलाफ तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें