फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: EVM से छेड़छाड़ मामले में अब चार मई को होगी अगली सुनवाई

Tue, 10 Apr 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
nainital high court - फोटो : google
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने विधानसभा चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ी मामले पर सुनवाई के लिए चार मई की तिथि नियत की है। पूर्व में याचिकाकर्ताओं ने उच्च न्यायालय में लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत जल्द सुनवाई करने की मांग की थी।

विज्ञापन


 मंगलवार को न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा के अन्य विधायकों के खिलाफ न्यायालय में कांग्रेस प्रत्याशियों ने लगभग आठ याचिकाएं दाखिल की थीं।

याचिकाआें में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चुनाव को निरस्त करने की मांग की गई है। याचिकाओं में कहा गया था कि जो ईवीएम सूचियां भेजी गई थीं उनके स्थान पर कई जगहों पर अन्य मशीनों का प्रयोग किया गया और प्रत्याशियों को इसकी सूचना तक नहीं दी गई।
विज्ञापन


याचिका में कहा कि कुछ जीते प्रत्याशियों ने चुनाव परिणाम से पहले ही अपने फेस बुक पर चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जो चुनाव परिणाम से मेल खाते हैं। विकासनगर में हजारों मतदाता अन्य विधानसभाओं के हैं । इसमें बीजेपी प्रत्याशी का नाम भी दो विधानसभाओं की वोटर लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें