फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का प्रशिक्षण लेने सहारनपुर जाएंगे डाक कर्मी

विज्ञापन
डाक विभाग - फोटो : pti
विज्ञापन
हल्द्वानी। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रैल पहले सप्ताह से बैंक की नई शाखाओं में काम शुरू होने की उम्मीद है। विभाग ने नैनीताल के लिए तीन शाखा प्रबंधकों की नियुक्ति कर दी है। अब चार अधिकारियों को कामकाज का प्रशिक्षण लेने के लिए सहारनपुर भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल एसके कंडवाल ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख डाकघरों में भी बैंक की सुविधा दी जाएगी, मगर यह शाखाएं मुख्य डाकघरों में स्थापित बैंक शाखाओं से संबद्ध रहेंगी। इस योजना के तहत ग्राहकों को डाकघर से ही बैंकिंग सुविधा दी जाएगी। उन्हें जमा, निकासी, ड्राफ्ट, चेक आदि के लिए अन्य बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नैनीताल में कृष्ण चंद्र नायक शाखा प्रबंधक, सौरभ सागर विक्रय प्रबंधक, देवाशीष जोशी क्षेत्रीय प्रबंधक बने हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कामकाज का प्रशिक्षण लेने के लिए सहायक डाक अधीक्षक नैनीताल आरके बिनवाल, सिस्टम मैनेजर पंकज रावत दो अप्रैल से सात अप्रैल तक सहारनपुर में बैंकिंग गतिविधियों का प्रशिक्षण लेंगे जबकि अशोक पाठक डाक निरीक्षक रुद्रपुर, पंकज लोहनी सिस्टम मैनेजर रुद्रपुर नौ अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण लेंगे।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकिंग का प्रशिक्षण दो अप्रैल से शुरू होगा
अधिकारियों ने कुमाऊं मंडल से चार कर्मचारी नामित किए

डाक विभाग ने जिले में कीर्तिमान स्थापित किया
हल्द्वानी। जिले के दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा के शाखा डाकघर में मंगलवार को डाक विभाग ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा मेला आयोजित किया। इसमें एक दिन में 205435 रुपये का प्रीमियम जमा कर प्रदेश में नया कीर्तिमान बनाया गया। प्रवर डाक अधीक्षक एसके कंडवाल ने डालकन्यां के शाखा डाकपाल गौरीशंकर पनेरू को सर्वोच्च प्रीमियम आय प्राप्त करने पर प्रथम पुरस्कार दिया। शाखा डाकपाल झड़गांव हरेंद्र सिंह, ललित मोहन जोशी शाखा डाकपाल तल्ली पोखरी, त्रिलोचन बृजवासी शाखा डाकपाल सुईं, नैनीताल पूर्वी उपमंडल के डाक आवेक्षक संतोष गिरि गोस्वामी को भी पुरस्कृत किया गया। एसएसपी कंडवाल ने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान डाक आवेक्षक नैनीताल रमेश चंद्र पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें