फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे मिलेगा उतराखंड को पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड में अगले साल नवंबर-दिसंबर में राष्ट्रीय खेल होने हैं। इन्हें लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन ये दावे हकीकत कैसे बनेंगे इस पर कोई बात करने को तैयार नहीं है। प्रशिक्षक हैं नहीं, खिलाड़ियों का संभावित पूल भी तैयार नहीं किया गया है। इसके अलावा मैदान भी तैयार नहीं हैं। हालांकि प्रशिक्षकों को लेकर सरकार ने जुलाई में 60 कोचों की भर्ती निकालने का आदेश जारी किया था, लेकिन अभी तक इसकी विज्ञप्ति तक जारी नहीं हो सकी है। हालांकि इस बीच खेल मंत्री ने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल से मुलाकात करके जरूर उनसे राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार से मदद की जरूरत जता दी है।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों की मानें तो खेल मंत्री अरविंद पांडे के पास लगाता है जादू की छड़ी है, तभी तो वह हर समस्या का चुटकियों में हल निकालने की बात करते हैं। पर समस्या हल होती नजर नहीं आती है। यही कहानी प्रदेश में खेल को लेकर है। पिछले दिनों दूसरे प्रदेशों के महिला विश्व उपविजेता क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित करने की बात आई तो खेल मंत्री ने कहा कि हम उम्मीद से दूना करेंगे, लेकिन जब मानसी और एकता के सामने खेल मंत्री ने अपना पिटारा खोला तो वह दूसरे प्रदेशों का आधा भी नहीं निकला। और तो और दोनों के कोच को सम्मानित करने में प्रदेश सरकार ने कंजूसी दिखाई। अब मंत्री जी की वही बयानबाजी राष्ट्रीय खेलों को लेकर भी जारी है। विभाग ने तो राष्ट्रीय खेल के दौरान कौन-कौन खेल कहां होने हैं इसकी जानकारी दे दी है। लेकिन अभी तक इंफ्रॉस्ट्रक्चर तक तैयार नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों की तैयारी कैसे होगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। हालांकि प्रशिक्षकों की कमी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक कर जुलाई में खेल कोचों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकालने का आदेश दिया था। खेल विभाग की ओर से राज्य चयन आयोग को 60 खेल कोच और 13 डिप्टी स्पोर्ट्स अफसरों की नियुक्ति निकालने को कहा गया था। इसके बावजूद दो माह बीतने के बाद अभी तक कोचों की विज्ञप्ति जारी नहीं हो सकी है। विज्ञप्ति जारी होने और भर्ती होने में चार माह से ज्यादा बीत जाएंगे। ऐसे में हमारे खिलाड़ियों को कौन प्रशिक्षण देगा। कैसे वह पदक हासिल करेंगे, इस पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

सितंबर में जारी होगी विज्ञप्ति
संयुक्त निदेशक, खेल प्रशांत आर्या ने बताया कि सितंबर माह में 60 कोच और 13 डिप्टी स्पोर्ट्स अधिकारियों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में राज्य चयन आयोग से बात हो चुकी है। चार माह में उत्तराखंड को कोच मिल जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कोच मिलेंगे
- हॉकी
- बैटमिंटन
- बास्केटबाल
- बॉक्सिंग
-फुटबॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें