हल्द्वानी। यदि आपको आज लेनदेन संबंधी काम करना है तो उसे कल के लिए टाल दें। बैंक कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है।
बैंक कर्मियों की मांग है कि आम जनता के हितों को बचाने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न हो। बैंकों के विलय एवं समेकन की योजनाओं को रोका जाए। आम जनता के धन से कारपोरेट एनपीए को बट्टे खाते में न डाला जाए। बैंक के ऋण चुकाने में जानबूझकर चूक करना फौजदारी अपराध घोषित किया जाए। एनपीए की वसूली के लिए संसदीय समिति की अनुशंसाओं को लागू किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मी मंगलवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा के समक्ष एकत्र होंगे।