फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला में सिल्ट आने से तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से पांच घंटे तक पेयजल व्यवस्था गड़बड़ा गई। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से गौला में सिल्ट और कूड़ा कचरा आ गया। इसकी वजह से सिंचाई विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक गौला बैराज की सफाई की। इससे तीन घंटे तक गौला से आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। दोपहर में एक-डेढ़ बजे गौला से पानी की आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी मिला। करीब तीन घंटे बाद शाम चार बजे शहरवासियों के लिए पानी की आपूर्ति की गई। सिंचाई विभाग के एई डीडी सती ने बताया कि सुबह 11 से एक बजे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें