हल्द्वानी। शिक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कोटाबाग और रामनगर क्षेत्र के सात स्कूलों में छापामारी कर जांच पड़ताल की। इसमें चार निजी और तीन सरकारी स्कूल शामिल थे। निजी स्कूलों में छात्रों के प्रवेश और अन्य अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं पाया गया जबकि प्राइमरी स्कूल धमोला में गंदगी पाए जाने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता की अगुर्वइा में टीम ने शारदा पब्लिक स्कूल नयागांव कोटाबाग, हिलवुड एकेडमी रामनगर, आरसी आदर्श पब्लिक स्कूल कमोला कोटाबाग, ग्रीन फील्ड एकेडमी, रामनगर स्कूलों में जांच की। कई स्कूलों में स्कूलों में छात्र अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं था। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों के बाद प्राइमरी स्कूल कमोला, प्राइमरी स्कूल धमोला, प्राइमरी स्कूल धनपुर में चेकिंग की गई। धमोला प्राइमरी स्कूल में घास लगी हुई थी तथा साफ सफाई ठीक नहीं थी जिस पर अध्यापकों को नाराजगी जताते हुए सुधार करने के निर्देश दिए गए।