हल्द्वानी। मादा एडीज ने डंक मारना शुरू कर दिया है। मादा एडीजी मच्छर के डंक से लोग डेंगू की चपेट में आते हैं। एक मादा एडीज कई लोगों को गिरफ्त में ले सकती है। पिछले वर्ष मादा एडीज का डंक 112 लोगों को लगा था।
डेंगू का प्रकोप वर्ष 2016 में भी जबरदस्त तरीके से फैला था। डेंगू का डंक 112 लोगों को लगा था। उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड के मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुए थे। डेंगू के डंक के कारण ही वर्ष 2009 में पांच लोगों की जान चली गई थी। डेंगू का पहला मरीज एसटीएच में मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू को लेकर तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें तो पिछले वर्ष मलेरिया की चपेट में 310 लोग आए थे। मलेरिया इस बार भी तेजी से फैल रहा है।
ये हैं डेंगू के लक्षण
तेज बुखार आना
जांघों एवं जांघों की हड्डियों में दर्द
सिर दर्द, कमर दर्द, आंखों में दर्द
कुछ मरीजों में उल्टी और पेट दर्द
प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर पर लाल चकते पड़ना
खून की जांच में एनएस वन एवं एंटीजेन पाजिटिव आने पर डेंगू की पुष्टि होती है।