फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के लोगों को सीवर लाइन का तोहफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शनिवार को यहां सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम के पहली बार यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों को उनके खासी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि नगर की ज्वलंत समस्याओं में से एक सीवर लाइन निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री घोड़ाखाल में आयोजित कार्यक्रम में कर सकते हैं। सीवर लाइन निर्माण के लिए जल निगम द्वारा भेजा गया 22 करोड़ का प्रस्ताव शासन में लंबित है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार को घोड़ाखाल में नवनिर्मित स्टेडियम का शुभारंभ करने के साथ ही लोगों को संबोधित करेंगे। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन का अभियान देश भर में चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर में सीवर लाइन न होने के कारण घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाला सीवर पौराणिक और उत्तर वाहिनी शिप्रा नदी को प्रदूषित कर रहा है। इसे देखते हुए ही लगभग 22 करोड़ की सीवर लाइन की योजना विधायक संजीव आर्य की पहल के बाद शासन को भेजी गई जो कि शासन में लंबित है। उक्त योजना में नगर के सात वार्डों भौनियाधार, टम्ट्यूड़ा, रेहड़, पंत स्टेट, दुगई स्टेट, गांधी कॉलोनी, टीकापुर वार्ड को शामिल किया गया है। भवाली में वर्ष 1918 में टाउन एरिया अस्तित्व में आई थी और अविभाजित यूपी में यह सबसे पुरानी निकाय मानी जाती थी। बाद के वर्षों में इसे नगर पालिका के रूप में उच्चीकृत कर दिया गया। वर्तमान में नगर पालिका की आबादी 5600 है जबकि सीजन में यह दस हजार को पार कर जाती है। नगर के लोग पिछले कई साल से सीवर लाइन की मांग कर रहे हैं। सीवर लाइन के अभाव में घरों से निकलने वाला सीवर शिप्रा नदी में पहुंचकर नदी को प्रदूषित कर रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद रावत पहली बार यहां आ रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री रावत अपने संबोधन में नगर में सीवर लाइन बनवाने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें