फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमांऊ विवि कार्य परिषद में 31 प्राध्यापकों को पदोन्नति

Tue, 07 Oct 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि की कार्य परिषद बैठक में 31 शिक्षकों को पदोन्नति की स्वीकृति प्रदान की गई है। पांच पदोन्नति प्रकरणों पर निर्णय लिया गया कि संबंधित शिक्षकों को विवि अधिनियम की धारा-68 के तहत अपील करने का अधिकार है। अपील की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कमेटी की ओर से प्रकरण की समीक्षा कर कुलाधिपति को रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कुमाऊं विवि प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिंह वर्चुअली बैठक में शामिल हुए। बैठक में विवि में रिक्त पदों के सापेक्ष 68 अतिथि शिक्षक, 13 संविदा शिक्षक, स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत 18 संविदा शिक्षक एवं 47 अतिथि शिक्षक को सत्र 2025-26 के लिए सेवा विस्तार की स्वीकृति प्रदान की गई।
वित्त, परीक्षा समिति और अकादमिक काउंसिल की पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों, विवि से संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों के विभिन्न डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की अस्थाई संबद्धता विस्तार का भी अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रावत ने शिक्षकों की पदोन्नति, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, कार्य परिषद सदस्य जस्टिस लोकपाल सिंह, अरविंद पडियार, केवल सती, डॉ. कुमुद उपाध्याय, प्रो. रजनीश पांडे, डॉ. पीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें