हल्द्वानी। नेशनल कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 31 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। नेशनल कराटे फेडरेशन की ओर से तालकटोरा स्टेडियम में रविवार (आज) से तीन दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप शुरू होगी।
शनिवार को डहरिया में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि तीन दिवसीय नेशनल कराटे प्रतियोगिता में फुल कांटेक्ट कराटे, ट्रेडिशनल कराटे और नॉन कांटेक्ट कराटे के मुकाबले होगें। स्पर्धा में देश भर से करीब दो हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड फुल कांटैक्ट कराटे एसोसिएशन व नेशनल कराटे फेडरेशन की ओर से अगस्त में हल्द्वानी में नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप आयोजित की थी। इसमें खिलाड़ियों को नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चुना गया था। टीम दिल्ली के लिए शाम को रवाना हो गई। टीम कोच रोहित कुमार यादव, टीम मैनेजर लक्ष्मी दत्त भट्ट व टीम के कप्तान अंकित सिंह बिष्ट हैं।