फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 3 ट्यूबवेल खराब, 15000 की आबादी झेल रही पेयजल संकट

Tue, 28 Mar 2023 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल फुंकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जल संस्थान एक जगह ट्यूबवेल सुधारता है तो दूसरी जगह के ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड नंबर 9 के तल्ली बमोरी में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। जयदेवपुर और महिला डिग्री कॉलेज के ट्यूबवेल भी खराब हो गए हैं। इसके चलते तीनों क्षेत्रोंं में करीब 15 हजार से अधिक आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। विभाग की ओर से कुछ इलाकों में टैंकर भेजे जा रहे हैं, जो आबादी के हिसाब से नाकाफी हैं।
वार्ड नंबर 9 के पार्षद राजेंद्र सिंह का कहना है कि तल्ली बमोरी में मुश्किल से आधा घंटा ट्यूबवेल से पानी आता है। वहीं ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि प्रभावित इलाकों में टैंकर से पानी वितरण किया जा रहा है। ट्यूबवेल ठीक करने के लिए टीम भेजी गई हैं। जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें