विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुमाऊं मंडल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार को मंडल के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। तबादला सूची देर रात जारी की गई। स्थानांतरित किए गए इंस्पेक्टरों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी हुई सूची के अनुसार ऊधमसिंह नगर से भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है। इसी जिले से हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह को चंपावत, नरेश चौहान को अल्मोड़ा, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, अशोक कुमार को नैनीताल और श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है। नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फरत्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल, अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर तथा भुवन चंद्र जोशी को चंपावत में तैनाती दी गई है।
पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर, चंपावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर, जबकि सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल में तैनाती मिली है।