फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए रवाना हुए 28 श्रद्धालु

विज्ञापन
भीमताल से आदि कैलाश ओम पर्वत के लिए रवाना होते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का दूसरा दल रविवार की सुबह भीमताल टीआरसी पहुंचा। इससे पहले हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल विकास निगम के बिजनेस मैनेजर दीपक पांडे, हेमंत जोशी, दीपक रॉय ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

हल्द्वानी से भीमताल टीआरसी पहुंचने पर भी यात्रा में शामिल 28 श्रद्धालुओं का स्वागत किया। भीमताल श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। दल में 4 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। इससे पूर्व 20 श्रद्धालुओं का दल 16 मई को आदि कैलाश और ओम पर्वत पहुंच चुका है। टीआरसी के मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि केएमवीएन की ओर से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें