फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आधार कार्ड बनाने के लिए 25 किलोमीटर की दौड़

Fri, 01 Mar 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी और ओखलकांडा ब्लॉक के 30 से अधिक गांव के ग्रामीण नया आधार कार्ड बनाने और संशोधन के लिए 25 किलोमीटर दूर पदमपुरी जाने के लिए मजबूर है। पदमपुरी में भी आधार अपडेट और कार्ड नहीं बनने से ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पहाड़पानी क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की है। धानारौली क्षेत्र के समाजसेवी कृष्णा मेलकानी ने बताया कि धारी तहसील में संचालित आधार केंद्र करीब दो माह से बंद है। पदमपुरी में आधार कार्ड केंद्र पहाड़पानी से करीब 25 किलोमीटर दूर है। कई बार वहां जाने के बाद भी नेट और साइट संबंधी समस्या के चलते काम नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि नाई, भीड़ापानी समेत कई गांवों से लोग भी आधार कार्ड संबधी समस्या हल नहीं होने से मायूस होकर लौट रहे हैं। उन्होंने पहाड़पानी क्षेत्र में आधार केंद्र खोलने की मांग की है। उधर भीमताल में भी आधार कार्ड अपडेट और नए आधार कार्ड का काम नहीं हो रहा है। कई बार पैसा कटने के बावजूद आधार अपडेट नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से भीमताल में आधार कार्ड संबंधित समस्याएं हल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें