फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लकड़ी चोरी कर भाग रहे थे तस्कर, वाहन छोड़कर भागे

Fri, 01 Mar 2024 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन विभाग और वन निगम की टीम ने बुधवार रात लकड़ी चोरी कर भाग रहे तस्करों की कार को रोक लिया। इस बीच कार सवार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन से सौगान के तीन लट्ठे बरामद हुए।
विज्ञापन


कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि ग्राम टेड़ा के पास वन निगम की ओर से जंगल में सागौन की लकड़ी का कटान किया जा रहा है। बुधवार रात कुछ तस्कर निगम की ओर से काटी गई लकड़ी के लॉट में से सागौन के तीन गिल्टे चोरी कर ले जा रहे थे जिन्हें बैलगढ़ के पास वनकर्मियों ने पकड़ लिया। बताया कि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद विभाग ने कार व लकड़ी को कब्जे में ले लिया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि वन तस्करों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें