फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: -31 जुलाई तक भवन कर जमा करने पर 25 फीसदी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
-31 जुलाई तक भवन कर जमा करने पर 25 फीसदी छूट
विज्ञापन

-निगम ने भेजे 11 हजार एसएमएस
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने नगर क्षेत्र के भवन करदाताओं को बड़ी राहत दी है। निगम 31 जुलाई से पहले भवन कर व स्वच्छता कर जमा करने वालों को 25 प्रतिशत की छूट देगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने परितोष वर्मा ने बताया कि यह छूट केवल उन भवन करदाताओं को मिलेगी जिन पर पिछले वित्तीय वर्ष का कोई बकाया देय नहीं है। नगर निगम के अभिलेखों में लगभग 30 हजार भवन दर्ज हैं। इनमें से अब तक करीब 10 हजार भवन करदाता 25 प्रतिशत छूट के साथ कर जमा कर चुके हैं। इसमें से 3,500 लोगों ने नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर जमा किया है। शेष करदाताओं को जागरूक करने के लिए निगम 11 हजार भवन कर दाताओं को मैसेज भेज चुका है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वे सिर्फ निगम की आईडी वाले लिंक से ही भुगतान करें। किसी अन्य से न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें