फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज में 248 नए प्रवेश, अब तक 796 छात्र-छात्राएं पंजीकृत

Thu, 23 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी काॅलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बुधवार को 248 नए विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। इसमें 113 छात्र और 135 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी प्रो. नवल लोहनी ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में सबसे अधिक 144 प्रवेश हुए हैं जिनमें 52 छात्र और 92 छात्राएं हैं। बीकॉम में 27 छात्र और 18 छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसी तरह बीएससी गणित में तीन छात्र और पांच छात्राओं समेत 28 और बीएससी बायो में 11 छात्र, 20 छात्राओं समेत 31 ने प्रवेश लिया।
प्रो. लोहनी ने कहा कि छात्राओं का रुझान विशेष रूप से बीए और बीएससी बायो में है। बीएससी गणित में छात्रों की संख्या अधिक है। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि कॉलेज में अब तक कुल 796 प्रवेश हो चुके हैं। इनमें 351 छात्र और 445 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन


महिला और गौलापार डिग्री कॉलेज में प्रवेश की रफ्तार सुस्त
हल्द्वानी। शहर के एमबीपीजी कॉलेज के अलावा दो प्रमुख राजकीय डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की गति अभी धीमी है। गौलापार स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज (हल्द्वानी शहर) के प्राचार्य डॉ. कैलाश कलोनी ने बताया कि कॉलेज में अब तक कुल 10 प्रवेश ही हुए हैं। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रशासन गांवों में जाकर भी जागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से जुड़ सकें। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा के अनुसार अब तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 40 छात्राओं, बीएससी गणित और बायो में कुल 26 और बीकॉम में नौ छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीएससी में गणित और बायो दोनों वर्गों में मिलाकर 26 प्रवेश हुए हैं। बीकॉम में अभी नौ छात्राओं ने ही दाखिला लिया है। प्रवेश की अंतिम तिथि तक संख्या बढ़ने की संभावना है। संवाद
-
बीकॉम के 40 छात्रों का दाखिला अटका, तकनीकी खामी दूर होने पर मिली राहत

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण बीकॉम प्रथम वर्ष के करीब 40 विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं हो सकी। फीस अटकने की वजह से इन सभी छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया बीच में ही रुक गई। विश्वविद्यालय प्रशासन और तकनीकी टीम के सक्रिय प्रयासों के बाद बुधवार सुबह इस तकनीकी समस्या को पूरी तरह ठीक कर लिया गया। पोर्टल के दोबारा सक्रिय होते ही राहत की सांस लेते हुए सभी प्रभावित 40 विद्यार्थियों ने अपनी ऑनलाइन फीस जमा की। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से उनकी प्रवेश प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। समर्थ की नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने बताया कि मंगलवार को यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा तकनीकी दिक्कतें को चलते फीस जमा नहीं हो पा रही थी जिसे ठीक कर लिया गया है।

बीएससी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, बीए में अब तक 104 दाखिले
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बुधवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 59 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। बीएससी प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दिन गणित वर्ग में 11 और बायो वर्ग में सात विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। गणित वर्ग के प्रभारी डॉ. सुनील चमियाला ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। बीए में दूसरी मेरिट जारी होने के पहले दिन 31 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। बीए प्रभारी डॉ. छवि आर्या ने बताया कि अब तक कुल 104 दाखिले हो चुके हैं और प्रथम मेरिट में 50 से 55 फीसदी अंकों वाले छात्रों को मौका मिल रहा है। वाणिज्य विभाग में प्रवेश के पांचवें दिन 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीसीए प्रभारी डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि 40 सीटों के लिए 600 आवेदन आए हैं। तीन दिवसीय काउंसलिंग के बाद अब चयनित छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें