अल्मोड़ा जीजीआईसी में परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षा के पहले दिन किसी भी नकलची का खाता नही खुला जिससे परीक्षा के पहले दिन बोर्ड परिषद ने राहत की सांस ली। बोर्ड कार्यालय के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इंटरमीडिएट के हिंदी व हिंदी कृषि का पेपर था जिसमें कोई भी नकलची नही पकड़ा गया इसके बावजूद 2350 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें जिसमें हरिद्वार जिले से 507 विद्यार्थी, देहरादून में 281, पौडी गढ़वाल में 146, चमोली में 124, रूदप्रयाग में 58, अल्मोड़ा में 141, बागेश्वर में 60, नैनीताल में 147, ऊधमसिंहनगर में 533, चम्पावंत में 61 विद्यार्थीयो के साथ एक मात्र कृषि हिंदी का विद्यार्थी भी शामिल है।
इसके साथ ही फोन नेटर्वक न मिलने के चलते टिहरी गढ़वाल मे एक सेंटर को छोड़ 244 विद्यार्थी, पिथौरागढ़ के एक मात्र बेरीनाग की रिर्पोट के अनुसार 26 विद्यार्थी व उत्तरकाशी के बड़कोट में 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहेें। कंट्रोल रूम से बताया कि उत्तरकाशी, टिहरी व पिथौरागढ़ की रिर्पोट कल तक प्राप्त हो जायेगी। शनिवार को हाईस्कूल के परीक्षा के प्रथम दिन हिंदी की परीक्षा होगी तो इंटरमीडिएट का दूसरा पेपर सैन्य विज्ञान का होगा।