वन विभाग में बडे़ स्तर पर तबादले हुए हैं, जिन 23 वनाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव हुए हैं, उनमें अपर प्रमुख वन संरक्षक स्तर, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक से लेकर डीएफओ स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।
एपीसीसीएफ जयराज को एपीसीसीएफ वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, वर्तमान में एपीसीसीएफ वन्यजीव डीवीएस खाती को अपर प्रमुख वन संरक्षक परियोजनाएं हल्द्वानी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य वन संरक्षक पर्यावरण ईको टूरिज्म राजीव भरतरी को जयराज सिंह के स्थान पर भेजा गया है। डा. कपिल जोशी को मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म एवं प्रचार प्रसार देहरादून पद की जिम्मेदारी दी गई है।
महाप्रबंधक वन निगम जेएस सुहाग को एफटीआई हल्द्वानी का निदेशक बनाया गया है, वह वर्तमान में निदेशक केएस सामंत के सितंबर में रिटायर होने के बाद स्थान ग्रहण करेंगे। सीसीएफ बीपी गुप्ता को मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है।
जीएस पांडे जिनको पदोन्नति दी गई है, वह मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड के पद पर ही रहेंगे। वन संरक्षक एसवी शर्मा को दक्षिण वृत्त वन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दक्षिण वृत्त में तैनात विवेक पांडे को वन अनुसंधान में वन संरक्षक रिसर्च पद पर तैनाती दी गई है।
गिरधारी सोनार को वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई। एफटीआई हल्द्वानी में तैनात प्रेम शंकर श्रीवास्तव को क्षेत्रीय निदेशक वन निगम देहरादून पद पर स्थानांतरित किया गया है। वह एमएस पाल के 30 जून को रिटायर होने के बाद स्थान ग्रहण करेंगे। बद्रीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ कार्ययोजना दिनेश राम को क्षेत्रीय निदेशक वन निगम रामनगर पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अशोक को वन संरक्षक परियोजना निदेशक जलागम प्रबंध निदेशालय के पद पर तैनाती दी गई है। उप निदेशक सीके कविदयाल को डीएफओ रुद्रप्रयाग के पद पर भेजा गया है। डीएफओ देहरादून सुशांत पटनायक को इसी पद पर कैंपा परियोजना में भेजा गया है। डीएफओ देहरादून की जिम्मेदारी प्रसन्न कुमार पात्रों को सौंपी गई है, वह अभी अपर सचिव वन के पद पर कार्य कर रहे थे। तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ राहुल का भी इस तबादला लिस्ट में नाम शामिल हो गया है। उनके तबादले को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी।
उनको डीएफओ नरेंद्र नगर वन प्रभाग मुनिकीरेती बनाया गया है। तराई पश्चिम का जिम्मा राजीव धीमान को दिया गया है। धीमान नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व जोशीमठ में उप वन संरक्षक पद पर तैनात थे। डीएफओ सिविल सोयम पौड़ी डा.विनय कुमार भार्गव को लक्ष्मण सिंह रावत के स्थान पर नई तैनाती दी गई है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत में तैनात नीतू लक्ष्मी को प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।
वह प्र्रेम कुमार का स्थान लेंगी। प्रेम कुमार को वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त पर तैनाती दी गई है। प्रशिक्षणरत चंद्रशेखर जोशी को नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व जोशीमठ के उप वन संरक्षक पर नई तैनाती दी गई। प्रशिक्षणरत कल्याणी को भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत भेजा गया है।