भवाली सैनिटोरियम निवासी कांग्रेसी नेत्री खष्टी बिष्ट को जिला प्रशासन ने जिला महिला सम्मान 2014 से नवाजा है। उक्त सम्मान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण संबंधी कार्यों पर दिया जाता है।
इसके तहत उन्हें 20 हजार रुपये नकद और प्रमाण पत्र दिया गया है। बुधवार को यहां आयोजित एक सादे समारोह में मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने श्रीमती बिष्ट को जिलाधिकारी दीपक रावत के हस्ताक्षर वाला जिला महिला सम्मान प्रमाणपत्र भेंट किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष भावना नौलिया समेत कई लोग मौजूद थे।