रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्राम चौकुनी के हरज्यू देवता की पावन धुणी में आयोजित 22 दिवसीय बैसी धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की ओर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना, देवभोग और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
दूर-दराज से पहुंच रहे भक्त देवता के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
प्रधान भावना मनोज ऐरड़ा ने बताया कि बैसी के दौरान सभी धार्मिक परंपराओं का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया जा रहा है व प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य आयोजन में सहभागिता करने की अपील की।
इस अवसर पर चंदन सिंह, नंदन सिंह, लछम सिंह, मोहन सिंह, प्रदीप रावत, गौरव नेगी, जितेंद्र जानी, करण ऐरड़ा आदि रहे।