फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उपनल कर्मियों के लिए 22 करोड़ अवमुक्त, कार्य बहिष्कार खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। उपनल कर्मियों को वेतन मिलने और पदों के सृजन का मामला सुलझ गया है। विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव ने उपनल कर्मियों के लिए 22 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। एक दो दिन में कर्मचारियों के खाते में वेतन आ जाएगा। अगले दो माह के भीतर पदों का सृजन कर नियमितीकरण की कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी।
सोमवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में उपनल कर्मियों ने आभार जताते हुए विधायक बंशीधर भगत को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि उपनल कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सहयोग से जल्द ही कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा। देहरादून में उपनल कर्मियों की सीएम से मुलाकात कराई थी। इसके बाद सोमवार से सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

27 अगस्त को विधायक भगत ने उपनल कर्मियों की पैरवी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी मुलाकात करवाई थी। वहां उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट, महामंत्री विनय प्रसाद, शंभु दत्त बुधानी, नीरज हेड़िया, चंदू कफल्टिया आदि थे।
विज्ञापन

बता दें कि एसटीएच में कार्यरत 659 उपनल कर्मचारियों का छह माह से वेतन रुका हुआ है और आर्थिक संकट का सामना कर रहे कर्मचारी इस दौरान तीन घंटे कार्य बहिष्कार भी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें